छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर दुर्घटना मामले में कहा है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी मध्य प्रदेश की है और गांजा तस्कर भी वहीं के हैं, गाड़ी ओडिशा से मध्य प्रदेश जा रही थी। बकौल बघेल, "ओडिशा सरकार को गांजा तस्करी मामले में सख्ती बरतनी चाहिए और मध्य प्रदेश सरकार को संज्ञान लेकर रैकेट का भंडाफोड़ करना चाहिए।"