inshorts

मध्य प्रदेश की टीम ने लोगों का दिल जीत लिया: रणजी ट्रॉफी की जीत पर सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में राज्य की टीम की जीत पर कहा, "मैच में अद्भुत और अद्वितीय खेल से टीम ने...न केवल शानदार जीत प्राप्त की है...बल्कि लोगों का...हृदय भी जीत लिया।" मध्य प्रदेश ने फाइनल में 41-बार की चैंपियन मुंबई की टीम को 6-विकेट से हराकर पहली बार यह खिताब जीता है।