inshorts

मध्य प्रदेश के इंदौर में पिंक सिटी बसों को मिलीं 2 महिला ड्राइवर्स

इंंदौर (एमपी) में 2 पिंक सिटी बसों के संचालन की ज़िम्मेदारी 2 महिला ड्राइवर्स को दी गई है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सोमवार को इन पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, "बेटी ऋतु और अर्चना ने बुलंद इरादों के साथ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की शुरुआत की है।"