मध्य प्रदेश के छतरपुर में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 5-वर्षीय बच्चा, बचाव अभियान जारी

मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में बुधवार को एक 5-वर्षीय बच्चा करीब 30-फीट गहरे बोरवेल में गिर गया जिसका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीएमओ के मुताबिक, लखनऊ से 27-जवानों की एनडीआरएफ टीम के साथ सागर, जबलपुर और ग्वालियर की टीमें मौके पर भेजी गईं है। बकौल सीएमओ, मौके पर डॉक्टर, ऑक्सीजन सिलिंडर और इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था की गई है।