मध्य प्रदेश के 'विवादित' भोजशाला परिसर में एएसआई कल से शुरू करेगा सर्वे
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद विवादित भोजशाला परिसर (धार) में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) शुक्रवार से सर्वे शुरू करेगा। बकौल रिपोर्ट्स, एएसआई ने सर्वे से पहले ज़िला प्रशासन को पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने को कहा है। गौरतलब है कि हिंदू पक्ष भोजशाला परिसर को वाग्देवी (माता सरस्वती) का मंदिर जबकि मुस्लिम इसे कमाल मौला मस्जिद मानते हैं।