मध्य प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को धमकी देने के मामले में 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को नागदा (मध्य प्रदेश) से हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है। एक पत्र के ज़रिए राहुल गांधी व कमलनाथ को धमकी दी गई थी।