मध्य प्रदेश सरकार ने की ₹20,700 करोड़ से अधिक की बिजली सब्सिडी की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बिजली पर ₹20,700 करोड़ से अधिक की सब्सिडी देने का ऐलान किया। शिवराज ने कहा, "कोयले की बढ़ती कीमतों व बिजली संकट की आहट के बावजूद किसानों को सस्ती बिजली दी जाती रहेगी।" उन्होंने राज्यवासियों से बिजली बचाने और अनावश्यक रूप से बिजली का इस्तेमाल न करने की अपील की।