मनु भाकर ने रचा इतिहास, ओलंपिक्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज़ बनीं

मनु भाकर ओलंपिक्स के इतिहास में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज़ बन गई हैं। 22 वर्षीय भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में 221.7 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत का यह पहला पदक है। भाकर टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में इस इवेंट में 12वें स्थान पर रही थीं।

Load More