मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जारी किया नोटिस

राउज़ एवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से पहले कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किया है। मामला शिकोहपुर (हरियाणा) में 3.53 एकड़ ज़मीन की 2008 में की गई खरीद-फरोख्त का है। वाड्रा की कंपनी ने ज़मीन खरीदी थी और आरोप है कि इसमें फर्ज़ी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल हुआ।