'मन की बात' जन क्रांति बन गई है, इससे कई सफल सामाजिक बदलाव हुए: सीएम शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'मन की बात' के 100वें एपिसोड पर रविवार को कहा, "'मन की बात' देश के जन-जन की बात है, यह एक सामाजिक आंदोलन व जन क्रांति बन गई है।" बकौल सीएम, भारत की धरती पर 'मन की बात' ने एक सामाजिक क्रांति की है, जिससे कई सफल सामाजिक बदलाव हुए हैं।