चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के सांवलिया सेठ मंदिर में इंदौर (मध्य प्रदेश) के एक व्यापारी ने मन्नत पूरी होने पर चांदी का 'आईफोन' चढ़ाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी पत्नी व बेटे संग मंदिर पहुंचे व्यापारी ने 250 ग्राम चांदी से बना 'आईफोन' भेंट किया है। इससे पहले एक भक्त ने मंदिर में 10-किलोग्राम चांदी से बना 'पेट्रोल पंप' भेंट किया था।