मन में खुदकुशी करने का विचार आया था, शुक्र है ऐसा नहीं किया: क्रिकेटर मोहम्मद शमी
क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा है, "मेरे मन में (खुदकुशी का) विचार आया था लेकिन ऐसा नहीं किया। भगवान का शुक्र है वरना विश्व कप से चूक जाता।" उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि इस खेल ने मुझे इतना नाम दिया...ये सब भूलकर मौत के लिए क्यों सोचूं...मैंने सब भूल जाने और अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया।"