मनीष सिसोदिया ने विपश्यना शिविर में बिताए 11 दिन, शेयर किया अपना अनुभव

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछले 11 दिन से राजस्थान के एक गांव में विपश्यना ध्यान शिविर में थे। उन्होंने X पर अपना अनुभव बताते हुए लिखा, "न फोन, न किताबें, न लेखन, न ही किसी से नज़रों का सामना। पहले कुछ दिन दिमाग भागता है...बेचैन होता है...लेकिन धीरे-धीरे...एक अजीब-सी शांति हर हलचल के बीच जन्म लेने लगती है।"