inshorts

मनप्रीत सिंह ने ओलंपिक कांस्य पदक पहनीं मां की तस्वीर की शेयर

टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कांस्य पदक पहनीं अपनी मां की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है जिसमें वह उनकी गोद में सिर रखे हुए हैं। बकौल मनप्रीत, "उनकी मुस्कान देखकर और यह जानकर कि उन्हें मुझ पर कितना गर्व है...मेरे चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।"