पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी बहनें 'पापाजी' कहकर बुलाती थीं। उनकी बहन गोबिंद कौर की बहू ने कहा, "निधन की खबर सास को सुबह बताई...वह बस इतना कह रही हैं कि 'एक आखिरी बार वह अपने भाई को देखना चाहती हैं'।" उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में कभी नहीं लगा कि मनमोहन सिंह इतने बड़े पद पर थे।