मनमोहन सिंह के वो 5 बड़े फैसले जिसने बदल दी देश की दशा?
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 90 के दशक में देश में आर्थिक सुधारों को कुशलतापूर्वक लागू करने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें देश में आर्थिक उदारीकरण, राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम, सूचना का अधिकार, भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता और आधार कार्ड की शुरुआत के लिए जाना जाएगा। सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।