अमरोहा (यूपी) में मनरेगा योजना में लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बहन-बहनोई समेत 18 लोगों से वसूली की जाएगी। वहीं, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने दोषी कर्मचारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में शमी की बहन की सास को अपनी ग्राम प्रधानी गंवानी पड़ेगी।