inshorts

मनाली के होटल में पत्नी संग देखकर शख्स ने उसके प्रेमी की गोली मारकर की हत्या, की खुदकुशी

मनाली (हिमाचल प्रदेश) के होटल में दिल्ली के 32-वर्षीय शख्स ने पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या की और खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, महिला और उसकी बहन ने होटल लीज़ पर लिया था और डिनर पर आया उनका दोस्त वहीं रुक गया। शुक्रवार तड़के होटल पहुंचे शख्स ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।