हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से आए सैलाब में अजमेर (राजस्थान) के 7 युवक बह गए जिनमें से 4 की मौत हो गई है जबकि 3 की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सातों युवक मनाली घूमने गए थे। युवकों के परिजनों ने बताया है कि उनसे आखिरी बार 8 जुलाई को बातचीत हुई थी।