भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने मनिका बत्रा द्वारा नैशनल कोच सौम्यदीप रॉय पर लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोप की जांच के लिए एक 5-सदस्यीय समिति का गठन किया है। गौरतलब है कि मनिका ने आरोप लगाया था कि रॉय ने उन्हें मार्च में ओलंपिक क्वॉलिफायर के दौरान उनके प्रशिक्षु के खिलाफ मैच हारने के लिए कहा था।