inshorts

मनी लॉन्डरिंग के मामले में यूनिटेक के संस्थापक व बहू को ईडी ने किया अरेस्ट

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ₹2,000 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक के संस्थापक रमेश चंद्रा व उनके बेटे संजय चंद्रा की पत्नी प्रीति चंद्रा को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है, दिल्ली में 'गुप्त अंडरग्राउंड ऑफिस' मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संजय चंद्रा और भाई अजय चंद्रा को तिहाड़ जेल से तलोजा जेल (मुंबई) भेजा था।