मनी लॉन्डरिंग केस में ईडी ने यूनिटेक के पूर्व-प्रवर्तकों को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूनिटेक के पूर्व-प्रवर्तकों संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में मुंबई जेल में बंद दोनों भाइयों को सोमवार को दिल्ली लाया गया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नए साक्ष्य के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की अनुमति दी थी।