मनी लॉन्डरिंग केस में झारखंड के पूर्व सीएम सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई गई
रांची (झारखंड) स्थित पीएमएलए के स्पेशल कोर्ट ने ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। हेमंत सोरेन अब 13 जून तक होटवार (रांची) स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रहेंगे। हेमंत सोरेन को ज़मीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।