मनी लॉन्डरिंग मामले में आरोपी पत्रकार राणा अय्यूब को भारत छोड़ने से रोका गया
पत्रकार राणा अय्यूब ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्हें इंटरनैशनल जर्नलिज़्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए लंदन की फ्लाइट लेने से मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। बकौल अय्यूब, वह इस फेस्टिवल में व्याख्यान देने वाली थीं।
इससे पहले फरवरी में ईडी ने मनी लॉन्डरिंग मामले में आरोपी अय्यूब की ₹1.77 करोड़ से अधिक की राशि कुर्क की थी।