प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक और उनके परिवार की 8 संपत्तियों को अस्थाई तौर पर ज़ब्त किया है। इन संपत्तियों में महाराष्ट्र के उस्मानाबाद स्थित 147-एकड़ ज़मीन, कुर्ला के 3 फ्लैट्स, बांद्रा वेस्ट के 2 फ्लैट्स शामिल हैं। ईडी ने नवाब मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।