मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सत्येंद्र जैन की पत्नी को दी नियमित ज़मानत
दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग के मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को ₹1 लाख के निजी मुचलके पर नियमित ज़मानत दे दी है। वहीं, इसी मामले में आरोपी वैभव जैन और अंकुश जैन की ज़मानत पर 27-अगस्त को सुनवाई होगी। इससे पहले कोर्ट ने 6-अगस्त को पूनम को अंतरिम ज़मानत दी थी।