मनी लॉन्डरिंग व टेरर फंडिंग में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल है इसका सबसे बड़ा जोखिम: सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी का सबसे बड़ा जोखिम टेरर फंडिंग के लिए इसका इस्तेमाल और मनी लॉन्डरिंग है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि तकनीक का उपयोग कर इसे रेग्युलेट करना ही इसका एकमात्र हल है।" दरअसल, सीतारमण अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की स्प्रिंग मीट के दौरान एक सेमिनार में बोल रही थीं।