मनीष सिसोदिया की 5 दिनों की रिमांड में सीबीआई को कुछ नहीं मिलेगा: 'आप'

'आप' नेता गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि सीबीआई को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की 5 दिनों की रिमांड में कुछ नहीं मिलेगा। दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति घोटाले में संलिप्तता के कारण सिसोदिया को रिमांड पर भेजा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई के ज़्यादातर अधिकारी इस गिरफ्तारी के खिलाफ थे।