दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा। उन्हें रविवार को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने अदालत को बताया, "साज़िश सुनियोजित और गुप्त तरीके से रची गई थी।" उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे 'आप' के कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए।