मनीष सिसोदिया को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मिली 3 दिन की अंतरिम ज़मानत
दिल्ली के एक कोर्ट ने शराब नीति घोटाला केस को लेकर तिहाड़ जेल में कैद पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लखनऊ में अपनी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए 3 दिन (13-15 फरवरी) की अंतरिम ज़मानत दी है। इससे पहले सिसोदिया को कोर्ट ने हफ्ते में 1 दिन बीमार पत्नी से मिलने की इजाज़त दी थी।