जालना (महाराष्ट्र) में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने आमरण अनशन खत्म कर दिया है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने अनशन पर बैठे जरांगे से मुलाकात की थी। बकौल जरांगे, सरकार के पास 13 जुलाई तक का समय है, अगर सरकार ने काम नहीं किया तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।