तेलंगाना सरकार ने एलान किया है कि बुज़ुर्ग माता-पिता की देखभाल नहीं करने वाले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी से 10% हिस्सा काटकर पैरेंट्स के खाते में भेजा जाएगा। इसके लिए पैरेंट्स को बेटे या बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'प्रणाम' डे-केयर सेंटर खोलने का भी फैसला किया है।