ममेरे भाई से प्यार करने वाली महिला ने गुजरात में शादी के 4 दिन बाद ही करवाई पति की हत्या

गांधीनगर (गुजरात) में ममेरे भाई से प्यार करने वाली एक महिला द्वारा शादी के 4 दिन बाद ही पति की हत्या करवा देने का मामला सामने आया है। अहमदाबाद निवासी भाविक का 3 लोगों ने अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि भाविक की पत्नी पायल ने ममेरे भाई कल्पेश के साथ मिलकर हत्या की साज़िश रची थी।