ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। ममता ने कहा, "मैं 25 साल से एक साध्वी थी और हमेशा साध्वी रहूंगी। मेरे महामंडलेश्वर होने से एक शंकराचार्य समेत कई लोगों को आपत्ति हो गई थी।" उन्होंने कहा, "मेरे काम को लेकर कई लोग प्रतिक्रिया देते हैं।"