ममता बनर्जी के बयान 'मृत्यु कुंभ में बदल गया है महाकुंभ' पर सीएम योगी ने दिया करारा जवाब
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान 'मृत्यु कुंभ में बदल गया है महाकुंभ' पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, "जो लोग होली के दौरान उपद्रव को नियंत्रित करने में असमर्थ रहे, उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' कहा था।" योगी ने आगे कहा, "हमने कहा कि यह ‘मृत्यु’ नहीं है, यह ‘मृत्युंजय’ है।"