ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ महिलाओं को उकसाया, नाम हटने पर बर्तनों से विरोध करने को कहा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (एसआईआर) को लेकर एक सार्वजनिक सभा में लोगों को उकसाया है। उन्होंने कहा, "अगर आपका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाए...तो क्या आपके घर में बर्तन हैं...आपमे लड़ने की ताकत है?" उन्होंने आगे कहा, "महिलाओं को इस लड़ाई का नेतृत्व करना चाहिए।"