पश्चिम बंगाल सरकार ने झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा को गुरुवार को बंद करने के 24 घंटे बाद फिर से खोल दिया। झारखंड सरकार के एक अधिकारी ने बताया, "एनएच-2 और एनएच-6 पर फंसे सामान से लदे हज़ारों ट्रक पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं।" बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल में बाढ़ के लिए झारखंड को ज़िम्मेदार ठहराया था।