ममता के डांस के वीडियो पर गिरिराज सिंह ने कहा- ठुमके लगाना उचित नहीं; हुई आलोचना
कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा व अनिल कपूर के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के डांस करने के वीडियो पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है, "वह ठुमके लगा रही हैं...यह उचित नहीं है।" सिंह के इस बयान की महुआ मोइत्रा समेत कई लोगों ने आलोचना की और टीएमसी ने इसे 'शर्मनाक' बताया।