ममता के परिवार के सदस्यों की संपत्ति तेज़ी से बढ़ने के खिलाफ कलकत्ता एचसी में पीआईएल दायर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार की संपत्ति में तेज़ी से वृद्धि का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। अधिवक्ता तरुणज्योति तिवारी ने बताया कि 2011 के बाद से बढ़ती संपत्ति के खिलाफ याचिकाकर्ता अरिजीत मजूमदार ने पीआईएल दायर कर सीबीआई, ईडी व आयकर विभाग से जांच की मांग की है।