ममता बनर्जी ने विश्व भारती द्वारा लगाए गए आरोप के बीच अमर्त्य सेन को सौंपे ज़मीन के दस्तावेज़
पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता और प्रख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के खिलाफ लगाए गए ज़मीन कब्ज़ा करने के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सेन को ज़मीन संबंधी दस्तावेज़ सौंपे। उन्होंने कहा, "मैंने सरकारी अधिकारियों से सर्वे करवाया और रिकॉर्ड निकलवाए हैं। अब साबित हो गया है यह ज़मीन सेन की है।"