अपनी फुफेरी बहन से रेप व मारपीट करने के आरोप में उत्तर प्रदेश की गाज़ियाबाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बकौल युवती, शादी से मना करने पर आरोपी ने रेस्टोरेंट में ले जाकर उससे मारपीट की। युवती के मुताबिक, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ममेरा भाई उस पर शादी का दबाव बना रहा है।