मयंक यादव के पास एक्स फैक्टर और बदलाव लाने की क्षमता है: सूर्यकुमार यादव
भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 22 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव को लेकर कहा है, "उनके पास निश्चित रूप से एक्स फैक्टर..और बदलाव लाने की क्षमता है। सूर्यकुमार ने कहा, "मयंक भारतीय टीम के लिए अच्छा विकल्प हैं और मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" गौरतलब है कि मयंक आईपीएल 2024 में सबसे तेज़ गेंदबाज़ थे।