दिल्ली में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत, बच्चों में कार्डियक अरेस्ट क्यों होता है?
दिल्ली के मयूर विहार स्थित स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके बाद बच्चों में दिल से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिंता बढ़ी है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, दिल की मांसपेशियों की परेशानी, जन्मजात बीमारी, संक्रमण और चोट के कारण बच्चों को अचानक कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।