मयंक अग्रवाल अगले 48 घंटे तक बोल नहीं पाएंगे: कर्नाटक की टीम के मैनेजर

कर्नाटक की टीम के मैनेजर रमेश ने बताया है कि फ्लाइट में तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए क्रिकेटर मयंक अग्रवाल बुधवार को त्रिपुरा से बेंगलुरु लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मयंक अगले 48 घंटों तक बोल नहीं पाएंगे। फ्लाइट में पानी समझकर एक पाउच से तरल पदार्थ पीने पर मयंक बीमार पड़ गए थे।

Load More