मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया जाना चाहिए: सुनील गावस्कर
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि के.एल.राहुल के लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने के बाद अब मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स का अगला कप्तान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मयंक में नेतृत्व के गुण हैं। वह मेहनती शख्स हैं।" गौरतलब है, मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने ₹12 करोड़ में रिटेन किया था।