मयंक अग्रवाल ने अस्पताल के बेड से शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- 'अब बेहतर महसूस कर रहा हूं'
कर्नाटक की क्रिकेट टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने अगरतला में अस्पताल के बेड से तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं...वापसी के लिए तैयार हो रहा हूं...आप सभी को प्रार्थनाओं, प्यार और समर्थन के लिए...धन्यवाद।" मयंक को मंगलवार को फ्लाइट में बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।