कल्याण (महाराष्ट्र) के रहने वाले 19 वर्षीय अर्णव लक्ष्मण खैरे ने मराठी न बोलने पर लोकल ट्रेन में हुई पिटाई के बाद सदमे में आकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, अर्णव ने पिटाई के बाद अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी और कहा, "पापा, मुझे ठीक नहीं लग रहा।" इसके बाद उसने फांसी लगा ली।