मुंबई (महाराष्ट्र) में मराठी भाषा नहीं आने पर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने एक सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारे जिसका वीडियो सामने आया है। एमएनएस कार्यकर्ताओं ने गार्ड से मराठी में कहा, "तुम्हें मराठी सीखनी पड़ेगी।" इस दौरान गार्ड हाथ जोड़ते हुए दिख रहा है। इससे पहले एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मराठी नहीं बोलने पर सुपरमार्केट के एक कर्मचारी को पीटा था।