मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मनोज जरांगे की बिगड़ी तबीयत

जालना (महाराष्ट्र) में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल की तबीयत बिगड़ गई है। पहले मनोज ने अपना इलाज करवाने से मना कर दिया था लेकिन बाद में मान गए। बकौल मनोज, सरकार इस मुद्दे को हल नहीं करती है तो वह नसों के ज़रिए तरल पदार्थ लेना बंद कर देंगे।