मरीज़ के रिश्तेदारों ने महाराष्ट्र के एक अस्पताल में डॉक्टर को पीटा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

नासिक (महाराष्ट्र) के एक अस्पताल में एक मरीज़ के रिश्तेदारों द्वारा एक डॉक्टर को पीटने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में कई लोगों को मरीज़ों से भरे वॉर्ड में डॉक्टर पर हमला करते देखा जा सकता है। डॉक्टर को स्टूल से अपना बचाव करते देखा गया जबकि एक शख्स अस्पताल के उपकरणों से हमला करता दिख रहा है।